माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-60 स्थित एक कंपनी ने पूर्व अधिकारी समेत छह लोगों पर 77.41 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है। कंपनी के प्रतिनिधि मंजीत सिंह ने बताया कि रोबिन रैना, केके नागपाल, सुनील भंडारी, अमित सरोगी, विकास वर्मा, अमित सैनी समेत अज्ञात लोगों ने कंपनी के करीब 77 करोड़ सात लाख 41 हजार 479 रुपये गबन कर लिए। आरोपियों ने इस रकम में से 56 करोड़ 62 लाख 11 हजार से अधिक फर्जी कंपनियों के माध्यम से ट्रांसफर किए। जिनका कोई अस्तित्व नहीं था। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।