फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरस्वती विद्या मंदिर की छह बेटियों ने जीते स्वर्ण व रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर की बालिकाओं ने सुजानगढ़ (राजस्थान) में 20 से 23 नवंबर तक आयोजित 36वीं अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छह पदक जीते हैं। अंडर-17 वर्ग में स्कूल की किंजल सिन्हा, साक्षी सिंह और छवि गुप्ता ने फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन् किया। जिसके दम पर टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में मन्नत खान, इर्चि शर्मा और सिमरन कुमारी ने टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई । विद्यालय प्रबंधन और कोच अमित कनौजिया ने बताया कि बालिकाओं की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। कोच ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता तीनों अंडर-17 खिलाड़ी अब दिसंबर में होने वाली एसजीएफआई अंडर-17 राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (छत्तीसगढ़) में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें