फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह दिनों तक हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली में अगले छह दिनों तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की फुहारों से तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे ही बना रहेगा। हालांकि, उमस लोगों को परेशान करेगी। बृहस्पतिवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 85 से 56 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें