फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेरठ और अलीगढ़, बदायूं, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नो पार्किंग जोन से बाइक चुराने वाले गिरोह के छह गिरफ्तार
विज्ञापन

- ग्रेनो वेस्ट में करते थे वारदात, 15 बाइक बरामद, मास्टर चाबी से चोरी करते थे स्पलेंडर
- पांच से सात हजार रुपये में मेरठ और अलीगढ़ में बेचते थे बाइक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में नो पार्किंग जोन से बाइक चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर 15 बाइक बरामद की हैं। इनमें दस स्पलेंडर हैं। आरोपी मास्टर चाबी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। आरोपियों की पहचान पहचान आकाश, लक्की कुमार, अमन गुप्ता, नोलेंद्र, सुखवीर और बंटी भारती के रूप में हुई है। आरोपी मूलरूप से बदायूं, फिरोजाबाद और शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल आरोपी ग्रेनो वेस्ट में ही किराये पर रह रहे थे। गिरोह का सरगना बिट्टू फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि आरोपी गौड़ सिटी माल, ब्लू सफायर प्लाजा व क्षेत्र की सोसाइटी की मार्केट के आस-पास नो पार्किंग जोन में रेकी करते थे। इसके बाद यहां खडी बाइक को चोरी करते थे। आरोपी ऐसी बाइक को निशाना बनाते थे। जिनके चालक हाल ही में बाइक खड़ी कर गए है। आरोपी चालक पर नजर रखते और चोरी कर फरार हो जाते। आरोपी डिमांड अधिक होने के कारण अधिकांश स्पलेंडर बाइक रेकी कर चोरी करते हैं। चोरी की गई बाइक को मेरठ व अलीगढ़ में पांच से सात हजार रुपये में बेच दी जाती थी। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों पर चोरी के लगभग दस केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी कर पहले डूब क्षेत्र में छुपाते थे
पुलिस पूछताछ में में पता चला है कि बाइक चोरी का काम आकाश और लक्की करते थे। जबकि अमन और नोलेंद्र उसे डूब क्षेत्र में छिपा देते थे। वहीं सुखवीर व बंटी बाइक बेचते थे। सरगना बिट्टू ने गाजियाबाद व बुलंदशहर में तीन अलग-अलग ठिकाने बना रखे हैं। सौदा होने पर आरोपी डूब क्षेत्र से बाइक की नंबर प्लेट बदलकर अलीगढ़ या मेरठ में ले जाते थे। कई बार आरोपी बाइक काटकर पार्ट्स भी बिक्री कर देते हैं। दो दिन पहले आरोपियों ने गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में एवेंजर बाइक चुराने की कोशिश की थी। बाइक चोरी में नाकाम रहने पर आरोपियों बाइक में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें