फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करंट लगने से छह पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। गांव खेड़ला में शनिवार शाम बिजली के करंट की चपेट में आने से छह पशुओं की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोहताश अपने पशुओं को चराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के पास लटक रहे बिजली के तार में करंट आने से एक-एक कर छह पशु उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि वे सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें