नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमेरल्ड में अवैध रूप से बने दो टावर के मामले में जांच करने सोमवार को एसआईटी की टीम नोएडा पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम नोएडा कार्यालय पहुंचकर जांच करेगी। प्राधिकरण ने कहा कि लीज रेंट के बोर्ड से ढाई परसेंट के जगह पर एक परसेंट करने से प्राधिकरण ने खुद ही करोड़ों रुपये का नुकसान उठाया। इसमें केवल बिल्डरों को फायदा हुआ। वहीं, सुपरटेक ने बयान जारी कर कहा है कि सभी डायरेक्टर देश में हैं, देश से बाहर नहीं।