नोएडा। डूब क्षेत्र में लाईट की समस्या को लेकर सेक्टर 123 प्रर्दशन
फोटो-
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा बहाल कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में चल रहा धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे डूब क्षेत्र की सभी कॉलोनियों के लोगों की बड़ी बैठक होगी। इसमें आंदोलन को लेकर निर्णय लेने के साथ बिजली-पानी बहाली की आगे की रणनीति तय की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल कराने की मांग की है। ब्यूरो