ग्रेटर नोएडा वेस्अ स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में अपनी मांगो को लेकर धरना देते निवासी । स्रोत
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी और सुविधाओं को लेकर निवासी 24 दिन से धरने पर बैठे हैं। निवासी मुकेश ओझा ने बताया कि एक जून से मेंटेनेंस शुल्क में 0.89 रुपये प्रति वर्गफुट की वृद्धि की गई है। मामले में जिलाधिकारी, प्राधिकरण, रेरा समेत संबंधित विभागों में शिकायत दी गई है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की अपेक्स कमेटी ने भी 23 जून को शुल्क वृद्धि को लेकर नोटिस जारी किया था। निवासियों ने शुल्क वृद्धि वापस लेने, आय-व्यय का विवरण देने और सफाई, लिफ्ट, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है। मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही।