फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रशासन के अनुरोध पर धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। किसान एकता महासंघ की ओर से शुक्रवार को वीवो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन प्रशासन के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और कंपनी अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। डीसीपी रवि शंकर निम ने किसानों और युवाओं की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने बताया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर 13 अगस्त को कंपनी को ज्ञापन दिया गया था। समाधान नहीं होने पर 21 अगस्त को धरना प्रस्तावित था। उन्होंने बताया कि जल्द यमुना प्राधिकरण अधिकारियों से वार्ता होगी। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें