ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में एक व्यक्ति ने बहन के देवर के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। गाजियाबाद के बमेटा गांव निवासी दीपक कुमार का आरोप है कि उसकी बहन प्रियंका उर्फ रोली ग्रेनो वेस्ट के पतवाड़ी गांव में रहती है। बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो चुकी है। इसलिए वह बहन के पास ही रह रहा है। आरोप है कि 18 जून को बहन के देवर योगेंद्र उर्फ छोटू ने बादल व कालू उर्फ योगेश के साथ मिलकर गाली-गलौज व मारपीट की।कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। ब्यूरो