फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलक लगाकर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज बुधवार को शहर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने पूजा की थाली सजाई और शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाया। इसके बाद आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई और उपहार भेंटकर स्नेह जताया। कई घरों में बहनों ने भाइयों को भोजन कराया। परिवार के सदस्यों ने एक साथ बैठकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें