जेवर स्थित मेन चौक पर बाजार में नाले की सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट को सड़क किनारे ही छोड़ दिया
फोटो-
यमुना सिटी। जेवर स्थित मेन चौक के बाजार में नाले की सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट सड़क किनारे ही छोड़ दी गई है। कई दिनों से पड़ी गाद से दुर्गंध उठने के कारण दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नाले से गाद निकालकर दुकानों के सामने ही छोड़ देते हैं। इससे दुकानों के आसपास गंदगी रहती है और ग्राहकों का आवागमन भी प्रभावित होता है। बारिश होने पर सिल्ट बहकर दोबारा नाले में पहुंच जाती है। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द सिल्ट उठवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ब्यूरो