सीता का किरदार करने वाली सिद्धि रावत।
क्मेंटटाउन में चल रही रामलीला में 13 साल की सिद्धि रावत माता सीता का किरदार निभा रही हैं। उनके अंदर भक्ति के साथ क्रिकेट का भी जुनून है। वह स्टेट के बाद अब क्रिकेट में नेशनल की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उनका ट्रायल भी हो चुका है। आयोजकों का कहना है कि दून के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सिद्धि रामलीला में सबसे कम उम्र में माता सीता का किरदार निभाकर मंचन कर रही हैं। वह क्रिकेट में स्टेट से लेकर जिला स्तर पर कई मेडल जीत चुकी हैं। स्टेट के बाद सिद्धि अब नेशनल की तैयारी कर रही हैं। सिद्धि रावत ने बताया कि क्रिकेट के साथ ही वह पूजा-पाठ में काफी विश्वास रखती हैं। इसके लिए ही इस बार रामलीला में माता सीता का किरदार निभाने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि मंचन के लिए काफी कुछ याद करना पड़ता है। माता सीता का किरदार निभाकर काफी अच्छा लग रहा है।