सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू परिषद की बैठक संगठन विस्तार को लेकर रविवार को उसका और लोटन प्रखंड की बैठक ठोठरी में की गई। बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज को विखंडित करने वाली शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सबको साथ खड़े होना होगा। वर्ग और जाति के दायरे को तोड़ते हुए सभी एक हैं, के भाव से आगे बढ़ना होगा। उसका प्रखंड की बैठक में अजय सिंह के नेतृत्व में उसका प्रखंड से दर्जनों कार्यकर्ता विहिप से जुड़े। बैठक में बजरंग दल के जिला सह संयोजक विश्वास, विपुल, शिवम, लवकुश, सोनू गुप्ता, राजपाल आदि उपस्थित रहे।