फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्रोन और चोरी से क्षेत्र में दहशत

Mon, 08 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कई गांव में शनिवार रात में फिर उड़ते हुए ड्रोन देखे जाने से दहशत का माहौल है। लोग इसे चोरों और रेकी के लिए उड़ाए जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि, इस क्षेत्र में अभी कोई ड्रोन पकड़ा नहीं गया है। भलवाही गांव में जय प्रकाश मिश्रा के घर में हुई चोरी का पता दिन में 3:00 बजे के बाद जब उनकी पत्नी सावित्री मिश्रा छत पर से कपड़ा लाने गई। उन्होंने गली में झांक कर देखा की खिड़की से छड़ निकाल कर गली में फेंके हुए हैं। इसकी सूचना उन्होंने अपने पति को दी। जब दोनों लोग घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में गए तो पता चला कि खिड़की से छड़ तोड़कर चोरों ने कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि थाने पर लिखित शिकायत दिए तीन दिन हो गया, लेकिन अभी तक ना तो कोई जांच हुई और न ही चोरों का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें