फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल विक्रेता की दुकान पर एसआईबी का छापा

Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने दिल्ली रोड स्थित एक मोबाइल विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। देर शाम मारे गए छापे में सर्वे की कार्रवाई के देर रात तक चलने की संभावना है। सर्वे के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने शुक्रवार देर शाम एक मोबाइल विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। सूचना है कि विक्रेता सहारनपुर से दिल्ली मोबाइल की सप्लाई किसी निर्यातक को करना दर्शा रहा है। इसको लेकर विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने देर शाम मोबाइल की दुकान पर छापा मारा। सर्वे की कार्रवाई के देर रात तक चलने की संभावना है। सर्वे पूरा होने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। इस दौरान विशेष अनुसंधान शाखा के उपायुक्त अवधेश चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें