ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आनंद किमाया ग्रैंड बैंक्वेट एंड रिजॉर्ट में बृहस्पतिवार को तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव शाम छह बजे से शुरू होगा। इसमें गायक आयुष सोमानी और शर्मा सिस्टर्स भजनों की प्रस्तुति देंगी। श्री श्याम सेवा परिवार समिति के अध्यक्ष मुकुल गोयल ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।