श्याम कृषनानी को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
लखनऊ। भारतीय सिंधु सभा की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल में सोमवार को श्याम कृषनानी व अशोक मोतियानी को सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने बताया कि दोनों समाजसेवियों ने कोरोना में सरकारी अस्पतालों में बाईपेप मशीनें उपलब्ध कराई थी, जिससे अनेक मरीजों को समय पर ऑक्सीजन मिल सकी। संस्था ने दोनों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाबी समाज के अनिल बजाज, अमित तलवार आदि मौजूद रहे।