नोएडा सेक्टर 62 में आईथम हाइट्स में एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग लापरवाही के कारण गिर गई। इस घटना से लगभग 15 चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद सभी वाहन मालिक सेक्टर 58 थाने पहुंचे। उन्होंने वहां घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।