ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंडो-नेपाल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में दुजाना निवासी पहलवान शुभम नागर के स्वर्ण पदक जीतने पर ग्राम अच्छेजा में उम्मीद संस्था ने उन्हें सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रधान समेत लोगों ने शुभम नागर को फूलमालाओं से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नेपाल में 6 व 7 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर मास्टर ब्रह्म सिंह, देशराज प्रधान, महेंद्र प्रधान, कपिल प्रधान, हरीश प्रधान, पंचशील, डॉ. अरुण और राहुल नागर उपस्थित रहे।