फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन की ओर से सेक्टर डेल्टा एक स्थित पीपल महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। सेक्टरवासियों की ओर से ढोल नगाड़ों के साथ सेक्टर में कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने 101 कलशों को सिर पर धारण कर यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा पूरे सेक्टर में होते हुए वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य संसार के जीवन मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। यात्रा में ओमप्रकाश, पूनम अग्रवाल, मुकुल गोयल, बबीता बंसल, सरोज तोमर, रश्मि त्यागी, सीमा बंसल, सरोज अरोड़ा, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा, बबीता वर्मा, ललिता चौहान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें