नोएडा। सेक्टर-56 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। आचार्य मनीष कौशिक महाराज के आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाराज ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ त्याग, समर्पण और लोककल्याण का प्रतीक है। आयोजन के अंत में वैदिक विधि-विधान से यज्ञ हुआ और विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार, सेक्टर में पिछले पांच वर्षों से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।