फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कलश यात्रा संग श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी/रबूपुरा (संवाद)। खेड़ा मोहम्मदाबाद में बृहस्पतिवार सुबह कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। गांव में निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 4 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से कथा का वाचन आचार्य प्रेमचंद्र शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा। अंतिम दिन 5 दिसंबर की सुबह भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन का संयोजन कौशिक परिवार समेत समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें