फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकांत प्रकरण : त्यागी समाज की महापंचायत की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सेक्टर-110 स्थित महर्षि आश्रम गेझा रोड स्थित रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी हैं। मोर्चा ने महापंचायत में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों के लोगों से जुटने का आह्वान किया है। इसमें कुछ किसान संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। महापंचायत में श्रीकांत समेत छह युवकों पर दर्ज मामले वापस लेने और अनु त्यागी को प्रताड़ित करने के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी श्रीकांत का एक महिला से धक्कामुक्की और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में सांसद डॉ. महेश शर्मा के सोसाइटी में पहुंचने और पुलिस कमिश्नर के लिए अपशब्द कहने का भी वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही त्यागी समाज केस दर्ज कर सांसद को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। इस सिलसिले में त्यागी समाज ने छह युवकों पर दर्ज मामले वापस लेने और श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी को तीन दिन थाने में बुलाकर प्रताड़ित करने के मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए एसीपी को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें