रबूपुरा। अनाज मंडी स्थित रामोत्सव मैदान में मंगलवार को रामलीला का मंचन किया गया। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मंचन में हनुमान-मकरध्वज संवाद, श्रीराम-रावण युद्ध और रावण वध की लीला दिखाई गई। मंचन में दिखाया गया कि मंदोदरी के समझाने के बाद भी रावण नहीं माना। वह युद्धभूमि में पहुंच गया। इसके बाद भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया।