ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले गए सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मैच में श्रीराम सेना ने भारत ब्लास्टर्स को 65 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम सेना ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बनाए। उत्कर्ष मिश्रा ने 60 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ब्लास्टर्स की टीम 145 रन पर सिमट गई। श्रीराम सेना की ओर से मिस्टर सिंह और सचिन भारद्वाज ने तीन-तीन विकेट लिए। उत्कर्ष मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।