ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मैच में श्री राम सेना ने एलीट फोर्स-11 को 116 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री राम सेना ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 270 रन का स्कोर खड़ा किया। मिस्टर सिंह ने 69 रन और उत्कर्ष मिश्रा ने 65 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलीट फोर्स-11 टीम आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी। मिस्टर सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।