ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पाई-1 स्थित ऐछर रामलीला मैदान में रविवार को शुरू हुई श्रीराम कथा में कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने हनुमान जी के चरित्र का वर्णन किया। शुभारंभ के मौके पर विरौड़ा मंदिर प्रांगण से रामलीला परिसर तक कलश यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान हरवीर मावी, सह मुख्य यजमान शेर सिंह भाटी और धीरज शर्मा रहे। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भक्त श्रीराम भक्ति में सराबोर नजर आए।