ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान पर चल रहे संडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले की व
ग्रेटर नोएडा। लीजेंड क्रिकेट मैदान पर चल रहे संडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में श्री राम कॉर्पोरेट क्लब ने इलेवन स्टार्स को सात विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोनू चौधरी मैन ऑफ द मैच बने। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्टार्स ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट पर 95 रन की पारी खेली। अभिषेक सरकार ने 26 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मोनू चौधरी ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री राम कॉर्पोरेट क्लब ने तीन विकेट पर 97 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। गणेश चोपड़ा ने 44 रन की नाबाद पारी खेली। संवाद