फोटो
कोट गांव के श्री जवाहर हाई स्कूल का होगा जीर्णोद्धार
ग्रेटर नोएडा। अवादा फाउंडेशन की ओर से दादरी के कोट गांव स्थित श्री जवाहर हाई स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए बृहस्पतिवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू का आदान-प्रदान फाउंडेशन की निदेशक ऋतू पटवारी और विद्यालय कमेटी सदस्य प्रो. सुनील शर्मा के बीच हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र नागर का कहना है कि फाउंडेशन की ओर से इस परियोजना के तहत, छह पुरानी कक्षा-कक्षों का पुनर्निर्माण, नए टॉयलेट सुविधाओं का निर्माण, एक आधुनिक वाटर स्टेशन की स्थापना और पूरे परिसर का रंगरोगन और सोलर पैनल स्थापित किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने और उन्हें सुरक्षित तथा प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है। प्रबंधक ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान शोरज सिंह, फाउंडेशन के सीएसआर मैनेजर महेश कुमार माथुर समेत अन्य मौजूद रहे।