फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड: पिता बोले - आफताब ने उनसे गला घोंटने की बात कही थी

विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत कोर्ट में पिता के बयान हुए दर्ज, रो पड़े विकास
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। श्रद्धा के पिता विकास मदन ने सोमवार को साकेत कोर्ट में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पहचान की। साथ ही, उन्होंने कहा कि महरौली थाने में आफताब ने खुलासा किया था कि उसने श्रद्धा का गला घोंटा था। गवाही देते समय विकास भावुक हो गए। ऐसे में उनका पूरा बयान दर्ज नहीं हो सका। अब 5 अगस्त को विकास के बयान दर्ज होंगे। अदालत में एक रेफ्रिजरेटर भी लाया गया। कथित तौर पर इसका इस्तेमाल श्रद्धा के शव के टुकड़े रखने के लिए किया गया था।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने समक्ष विकास ने कहा कि आफताब ने शारदा की हत्या करने के बाद दो आरी खरीदी थीं। इसके बाद श्रद्धा की कलाई काट दी और कूड़े के थैले में डाल दिया। विकास ने कहा कि उन्हें पुलिस ने बुलाया था और वह 11 नवंबर, 2022 को महरौली पुलिस थाना गए थे, जहां उन्होंने आफताब की पहचान की, क्योंकि वह उससे पहले मिल चुके थे। तीन साल से आफताब बेटी के साथ रह रहा था। वह बेटी से झगड़ा और मारपीट करता था। थाने में आफताब ने उन्हें बताया कि श्रद्धा अब नहीं रही। 18 मई, 2022 को छतरपुर के आवास पर उसका श्रद्धा से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने श्रद्धा का गला घोंट दिया था। परिवार ने 2019 में आफताब के साथ सहमति संबंध में रहने के श्रद्धा के फैसले का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
सहमति संबंध में रह रहे आफताब पर 18 मई, 2022 को श्रद्धा की हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को 35 टुकड़ों में काटकर और जंगल में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें