ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना, तुगलपुर समेत शहर के विभिन्न बाजारों में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में मिट्टी के कलश, करवा, सूप, टोकरी, गन्ना, नारियल और फलों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों से सजे स्टॉल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। व्रती महिलाएं पूजा का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि छठ पूजा को लेकर खरीदारी बढ़ने लगी है।