फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर हमला कर लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार पर हमला कर लूटपाट का आरोप
विज्ञापन

नूंह। शहर के वार्ड नंबर 3 में दुकानदार मुश्ताक अहमद पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मुश्ताक ने राहुल पर आरोप लगाया है। नूंह सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि वह रविवार को नूंह फकरुद्दीन मार्केट में सुबह 9 बजे अपनी बिजली की दुकान पर आया था। दुकान का सामान ले आने के लिए उन्हें दिल्ली जाना था। इसी दौरान वार्ड-3 निवासी राहुल एक अन्य साथी के साथ उनकी दुकान पर पहुंच गया। इसके बाद चाकू दिखाकर उसकी गुल्लक से एक लाख रुपये निकालने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी राहुल ने उस पर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने हाथ आगे किया तो चाकू से उनकी उंगलियां कट गईं। इसका फायदा उठाकर आरोपी एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। आरोपियों के भागने पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। दुकानदार उन्हें इलाज के लिए नूंह सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। नूंह सिटी थाना प्रभारी हादी खान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें