ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार और उसके परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। कस्बा कासना निवासी रहीस ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 3 अक्तूबर को कुछ अज्ञात लड़के उनकी दुकान पर आए। पीड़ित, उनके बेटे और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उन्हें गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो