फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकानदार का रिश्तेदार पर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। बुलंदशहर निवासी एक सराफा दुकानदार ने अपने रिश्तेदार पर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से खुर्जा के मुहल्ला गोविंददेव निवासी बृजेश वर्मा ने बताया कि ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर में उनकी ज्वैलर्स की दुकान है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे भाई के साले ने उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें