फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नीट में शिवांश ने हासिल की 2217वीं रैंक

विज्ञापन
शिवांश, नीट रिजल्टरैंक 2217
विज्ञापन
नोएडा। नीट यूजी परिणाम में सेक्टर-132 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल जीबीएन के छात्र शिवांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 2217 हासिल की है। शिवांश की सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। सेक्टर-93 निवासी शिवांश ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, टेस्ट सीरीज और कमजोर विषयों पर लगातार मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की। इससे पहले 12वीं कक्षा में भी उन्होंने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। शिवांश के पिता अजय कुमार सिंह पावर ग्रिड में कार्यरत हैं, जबकि मां दिव्या सिंह गृहिणी हैं। माता-पिता ने बताया कि शिवांश शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। उनका सपना चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास और अनुशासन को दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें