फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत जीतने पर शिवानी का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल में विश्व वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली बीएसएफ कांस्टेबल शिवानी को सम्मानित किया गया। शिवानी ने ब्राजील में आयोजित 17वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप के 75 किलोग्राम भारवर्ग में रजत जीता था। प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह ने कहा कि शिवानी की यह उपलब्धि सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे जिले और देश के लिए गर्व का विषय है। शिवानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरा अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक है और मैं इसके लिए पूरी मेहनत करूंगी। इस मौके पर सेक्रेटरी अजय शर्मा, कोच विवेक कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें