नोएडा। शहर के क्रिकेटर शिवम मावी ने रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो मुकाबलों में पांच विकेट लिए और शानदार बल्लेबाजी की। यूपी का अगला मुकाबला नगालैंड से आठ नवंबर को होगा। मावी ने यूपी क्रिकेट लीग में भी सबसे अधिक विकेट झटके थे। वहीं शिवम मावी नोएडा शहर की शान बन चुके हैं, जो लगातार क्रिकेट खेल में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ब्यूरो