ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान (क्रिकेट पॉइंट) पर चल रहे क्रिकेट पॉइंट सीजन-24 के लीग मैच में शिवाजी रिवॉल्ट क्रिकेट क्लब ने स्कोरिंग स्वर्ड्स को 70 रनों से हरा दिया। शिवाजी रिवॉल्ट क्लब ने पांच विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। वहीं, स्कोरिंग स्वर्ड्स की टीम दस विकेट पर 163 रन ही बना सकी। कौशल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।