फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 44 रन से जीता शिवाजी रिवॉल्ट क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप सीजन-28 के लीग मैच में शिवाजी रिवॉल्ट क्रिकेट क्लब ने द टार्जन हीरोज को 44 रन की पारी खेली। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पर्श जैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिवाजी रिवॉल्ट क्लब ने टी-20 मुकाबले में पांच विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया। स्पर्श जैन ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर राहुल शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द टार्जन हीरोज की टीम छह विकेट पर 184 रन ही बना सकी। संतोष तिवारी ने 64 रन और राहुल शर्मा ने 44 रन की पारी खेली। शिवाजी रिवॉल्ट क्लब की ओर से शरद ने तीन विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें