जहांगीरपुर (संवाद)।
झाझर मार्ग स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। महानवमी पर मंदिर परिसर में 1.67 करोड़ रुपये की लागत से परिक्रमा मार्ग और विश्राम हॉल का निर्माण कराया जाएगा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राचीन धार्मिक स्थलों का संरक्षण व विकास क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र मीणा, नवीन कुमार, नीरज शर्मा, योगेश शर्मा, धारा सिंह, सुरेश गर्ग, मनोज, श्रीनिवास, प्रदीप गहलोत और ललित जादौन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।