फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोबोकप में शिव नादर स्कूल बना चैंपियन

विज्ञापन
नोएडा। शिव नादर स्कूल नोएडा के स्टूडेंट्स ने साउथ कोरिया में रोबोकप 2026 में इंटरनेशनल रोबोटिक्
विज्ञापन
नोएडा। शिव नादर स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र अयान सूरी और तनाश गर्ग ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित रोबोकप इंटरनेशनल रोबोटिक्स चैंपियनशिप में रोबोकप जूनियर रेस्क्यू लाइन-सुपरटीम चैलेंज का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनकी टीम सिस्टम ओवरराइड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली भारत की एकमात्र टीम थी। चैंपियनशिप में 45 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। रेस्क्यू लाइन चैलेंज में छात्रों ने ऐसा स्वायत्त (ऑटोनॉमस) रोबोट विकसित किया, जिसने रैंप, गड्ढों और अन्य बाधाओं को पार करते हुए आपदा जैसी परिस्थितियों में पीड़ितों की पहचान कर सफलतापूर्वक सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। विद्यालय की प्राचार्य अंजू सोनी ने बताया कि छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद मार्च से ही इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें