नोएडा। शिव क्रिकेट अकादमी ने जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में 165 रन से जीत दर्ज की। नोएडा के सेक्टर-127 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए 40 ओवर के मैच में शिव क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 268 रन बनाए जिसमें कप्तान जोबन प्रीत ने 148 रनों की धुआंधार पारी खेली। ब्लास्टर की टीम 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 103 रन ही बना पाई। जोबन प्रीत ने 3 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व क्रिकेटर बिजेंद्र कुमार द्वारा दिया गया। ब्यूरो