शाइनिंग आर्मोरियस ने 68 रन से जीता मैच
नोएडा। सेक्टर-115 सोरखा स्थित देवभूमि क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे वीकडे क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल शुक्रवार को खेला गया। जिसमें शाइनिंग आर्मोरियस ने 68 रन से डीजेएम इलेवन को हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाइनिंग आर्मोरियस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। रोहित यादव ने 72, अनुराग वर्मा ने 74 रन बनाए।। गेंदबाज पैंथर, सचिन चौधरी, गौरव शर्मा और करन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में डीजेएम इलेवन की टीम 161 रन बनाकर ढेर हो गई। गौरव शर्मा ने 44 और रूद्र सुनीत ने 43 की पारी खेली। अनुराग वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। ब्यूरो