ग्रेटर नोएडा। दादरी ब्लॉक में शिक्षामित्रों की बैठक हुई। इसमें विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित कर शिक्षक पद पर समायोजन का अवसर देने और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई गई। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने नरेश खारी को सर्वसम्मति से गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर मनीष नागर, कालू राम, रंजीत, महेश नागर, टीटू शर्मा, सनोज कुमार, करण सिंह, सर्वेश, राजेश, हरिओम, गजेंद्र, सन्नी नागर, वीरेंद्र प्रधान, डॉ. श्रीपाल, राखी पायला, दीपा कटारिया, इंदु शर्मा और निशा शर्मा आदि मौजूद रहे।ब्यूरो