स्वर्ण नगरी स्थित गेट नंबर 3 पर शरबत का वितरण किया
ग्रेटर नोएडा संवाद। एक नई दिशा संगठन की ओर से एकादशी और दशहरा के अवसर पर स्वर्ण नगरी स्थित गेट नंबर 3 पर शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश्वर भाटी, एसके चौधरी और गुरिंदर भाटी सहित संगठन की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने मिलकर राहगीरों को शरबत पिलाया और गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। राहगीरों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।