नोएडा। सिटी बस के रूट निर्धारित होने के बाद शेल्टर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिलेभर में अलग-अलग जगहोंं पर 70 से ज्यादा जगहोंं पर सवारियों के लिए शेल्टर बनाए जाएंगे। परिवहन निगम ने अभी प्रमुख 13 रूट तैयार किए हैं जिसके 28 सब रूट हैं। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन, पर्थला, शाहबेरी मोड़, एक मूर्ति, गोल्फ कोर्स, शॉपर्स स्टॉप मॉल, सेक्टर-18 मेट्रो, स्टेडियम, रजनीगंधा चौक, परी चौक, जीबीयू, मिर्जापुर, खेड़ा मोड़, फलैदा, सबौता, किशोरपुर, दनकौर, मॉडल टाउन, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, बरौला, कुलेसरा, सीआरपीएफ, सूरजपुर, न्यू कलेक्ट्रेट, फेज दो, जिला अस्पताल, छलेरा समेत कई स्टॉप पर शेल्टर बनाए जाएंगे। ब्यूरो