नोएडा (संवाद)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शेखर यादव को लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। शेखर लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी का कहना है कि शेखर के नेतृत्व में लोहियावाहिनी संगठन से युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का अभियान और तेज होगा।