ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी शौर्य निर्वाण को सब जूनियर राज्य प्रतियोगित
ग्रेटर नोएडा। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी शौर्य निर्वाण ने सब जूनियर राज्य जूडो प्रतियोगिता के ओपन वजन वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 जुलाई तक लखनऊ स्थित इंडियन ब्लाइंड जूडो एकेडमी, हजरतगंज में किया गया था। शौर्य के प्रदर्शन पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से जिले का खेल स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। ब्यूरो