समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार
नोएडा। समाजवादी पार्टी महिला सभा गौतमबुद्धनगर की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को दादा श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।डॉ. शशि यादव ने बताया कि मुलाकात के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई और आगामी रणनीति पर मंथन किया गया। उन्होंने गौतमबुद्धनगर और नोएडा की शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, नाली समेत विभिन्न जनसमस्याओं से पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें अधिक जिम्मेदारियां देने पर भी चर्चा हुई। ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार